केन्द्र सरकार के खिलाफ शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना प्रदर्शन किया जायेगा
उज्जैन। म.प्र. सरकार के साथ केन्द्र सरकार के द्वारा किये जा रहे भेदभाव नीति के खिलाफ शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी उज्जैन द्वारा ४ नवंबर १९, सोमवार को दोपहर १२.०० बजे गोपाल मंदिर पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। म.प्र. में अतिवृष्टि व अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण ग्रामीण क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है जिसका म.प्र. सरकार द्वारा सर्वे भी कराया गया था। इसी के चलते केन्द्र में स्थापित भाजपा सरकार से कई बार नुकसान में प्रभावित हुए लोग एवं कृषकों के लिये राशि मांगी गई परंतु राजनैतिक द्वेषता के चलते केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार को पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं कराई है इसी के चलते केन्द्र सरकार के खिलाफ शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल के नेतृत्त्व में धरना प्रदर्शन किया जायेगा। जिसमें सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
महाकालेश्वर राजा की सवारी प्रथम शहर भ्रमण पर