75 दिनों से सूखा राशन बांट रही है, कृपा सोशल वेलफेयर सोसायटी

उज्जैन। कोरोना माहमारी में लॉकडाउन के दौरान डायोसिस ऑफ  उज्जैन के सहयोग से कृपा सोशल वेलफेयर सोसायटी उज्जैन द्वारा उज्जैन शहर की विभिन्न बस्तियों में जरूरतमंद और आर्थिक रूप सेे पिछड़े 3000 परिवारों को सूखा राशन सामग्री का वितरण किया गया। इसी के अतिरिक्त संस्था को उज्जैन नगर निगम उपायुक्त महोदय के द्वारा 300 जरूररतमंद परिवारों की सूची प्रदाय की गयी। संस्था द्वारा इन परिवारों  को भी सूखा राशन सामग्री दी गयी। इस दौरान संस्था के सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। जानकारी संस्था के निदेशक फादर सुनील ने दी।