रेकवाल अनुसूचित जाति जनजाति उत्थान महासघ जिलाध्यक्ष नियुक्त


देवास। अनुसूचित जाति जनजाति उत्थान महासंघ (भारत) केे राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप घांवरी के निर्देशानुसार संगठन प्रभारी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) बृजकिशोर डागर ने संजय रेकवाल को अनुसूचित जाति जनजाति उत्थान महासंघ देवास का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति पर पूर्व महापौर ठा. जयसिंह, प्रदेश किसान महामंत्री डॉ. रितेश शर्मा, यूथ कांगे्रस देवास विधानसभा अध्यक्ष पंकज वर्मा, अजा विभाग अध्यक्ष धीरज कल्याणे, कांगे्रस सेवादल जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश मालवीय, सोनकच्छ विधानसभा अध्यक्ष राजीव विकास केन्द्र सुनील यादव, रवि पंवार, राकेश मिश्रा एवं इष्ट मित्रों ने बधाई दी।