देवास। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन द्वारा शहर अध्यक्ष रूपेश कल्याणे के नेतृत्व में नगर निगम कर्मचारियों की मांगों को लेकर निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन से पहले निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान को प्राधिकरण देवास विकास प्राधिकरण सीईओ का प्रभार दिए जाने की बधाई दी। ज्ञापन में अल्प आयु वाले कर्मचारियों को विनियमित किया जाए। जिसके लिए आपके द्वारा पूर्व में आदेश दिए गए थे। आज दिनांक तक जितने कर्मचारी रिटायर्ड हुए है उनके नगदीकरण, छुट्टी आदि का पेमेंट अतिशीघ्र कर पेंशन लागू की जाए। मृत कर्मचारियों के परिवार के सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति दी जाए। रिटायर्ड कर्मचारी के परिवार से एक सदस्य को कार्य पर रखा जाए। अनुपस्थित कर्मचारियों को पुन: कार्य पर रखा जाए। जो वार्ड शहरी क्षेत्र से दूर है वहां पर पूर्व की तरह सुबह से दोपहर 2 बजे तक कार्य किया जा रहा है उसका समय बदला जाए। वर्तमान समय में आवागमन के साधन बंद है इस कारण कर्मचारी लेट हो जाते है तो उनकी अनुपस्थिति दर्ज न की जाए बल्कि उतना समय अतिरिक्त कार्य लिया जाए। बारिश के समय को देखते हुए कर्मचारियों को रेनकोट उपलब्ध कराए जाए। समस्त कर्मचारियों को ड्रेस उपलब्ध कराई जाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सफाई कर्मचारियों को दो समय पर कंट्रोल रूम में उपस्थिति ली जा रही है जबकि पूर्व में एक ही समय उपस्थिति ली जाती थी। अन्य विभाग की उपस्थिति का कंट्रोल रूम द्वारा कोई लेेखा जोखा नहीं है न ही उनकी कोई जानकारी ली जा रही है। सारी कसावट सफाई कर्मचारियों पर ही क्यों हो रही है। जबकि इन कर्मचारियों ने कोरोना जैसी महामारी में भी ईमानदारी से कार्य किया है और आगे भी करेंगे। अधिकारियों को आदेश दिया जाए कि इन लोगों पर दबाव न बनाया जाए तथा सुगमता से कार्य लिया जाए। कर्मचारी अपना पीएफ निकालने के लिए महीनों से आफिस के चक्कर काटते हैं । पीएफ आफिस में कोई नहीं मिलता। कर्मचारियों को परेशानी न हो ऐसी व्यवस्था की जाए। सातवें वेतनमान की बकाया राशि का भुगान किया जाए आदि मांगों से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजू सांगते, अशोक कल्याणे, अनिल पहलवान खरे, राजेश गोसर, पारस कलोसिया, विक्की सांगते, कमल नरवले, विजय सांगते, महेश लोट, लक्ष्मण वेद, वीरेंद्र शिंदे, राजकुमार कल्याणे आदि संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
अ.भा.सफाई मजदूर कांग्रेस ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर दिया ज्ञापन