बाबूलाल चौधरी हाटपिपल्या ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त

देवास/ सिरोलिया के कांग्रेस नेता बाबूलाल चौधरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा की सहमति व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण अशोक पटेल  व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी की अनुशंसा पर बरोठा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया। श्री चौधरी की नियुक्ति का स्वागत कांग्रेस नेता तवर सिंह चौहान विक्रम मुकाती श्याम जी चौधरी, सिंगाराम मंडलोई, मांगीलाल चौधरी, मिश्री लाल जी सरपंच, विष्णूप्रसाद चौधरी, रमेशचंद्र चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, शांतिलाल पटेल, पी पी सेठ, नंदु फौजी, रमेशचन्द्र मंडलोई, कमल वेल्डर, डॉ विष्णु प्रसाद चौधरी, किशोर कारपेंटर, रामभरोसे चौधरी, सुभाष चौधरी, मुकेश सेठ, पंकज चौधरी, मुकुल चौधरी, अशोक फौजी सहित अनेक कांग्रेसी जनों ने किया