HPBOSE 12th Result 2020: टॉप-10 में 65 लड़कियों ने स्थान प्राप्त किया


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से वीरवार को घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में तीनों संकायों आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में 83 छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 में स्थान बनाया है। इसमें सबसे ज्यादा 65 लड़कियां और 18 लड़के शामिल हैं।


12वीं के आर्ट्स संकाय में 26 छात्र-छात्राएं मेरिट लिस्ट में शामिल हुए हैं, जिसमें 24 लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। इसके अलावा कामर्स में टॉप-10 में 23 विद्यार्थियों में 21 लड़कियां और दो लड़के, जबकि साइंस संकाय में सबसे ज्यादा 34 विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है, जिसमें 20 लड़कियां और 14 लड़के शामिल हैं।