उज्जैन। अखण्ड हिन्दू युवा संगठन उज्जैन इकाई द्वारा आज दोपहर भारत माता मंदिर पर कोरोना योद्धा ट्रैफिक पुलिस
एसआई भीम सिंह पटेल, एएसआई भूपेन्द्र सिंह चौहान, हरेन्द्र सिंह जाट आदि अधिकारियों कर्मचारियो का पुष्पमाला पहना कर बाबा महाकाल की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार चंदेल, जिला अध्यक्ष अरुण मालवीय, जिला उपाध्यक्ष संजय मीणा, वार्ड अध्यक्ष उदित देवड़ा, जिला कार्यालय मंत्री राहुल राठोड़, राजेश गौड़, मोहन नागर, अशोक दादा आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष अरुण मालवीय ने दी।