देवास। जिला युवक कांगे्रस अध्यक्ष विश्वजीतसिंह चौहान ने बताया कि क्षिप्रा ब्लाक कांगे्रस कार्यकर्ताओं की बैठक 22 जून को प्रात: 11 बजे ग्राम राजोदा, चौधरी धर्मशाला कैलोद रोड पर आयोजित की गई है। बैठक में पूर्व लोक निर्माण पर्यावरण मंत्री एवं हाटपिपलिया विधानसभा के प्रभारी सज्जन सिंह वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल कप्तान, शहर अध्यक्ष मनोज राजानी एवं शिप्रा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तंवर सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। श्री चौहान ने कार्यकारी अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, मंडलम सेक्टर प्रभारी, जिला कांग्रेस,किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई , अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, माझी कांग्रेस, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, मजदूर कांग्रेस, इंटक कांग्रेस, उद्योग एवं व्यापारी प्रकोष्ठ, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, कांग्रेस आईटी एवं मीडिया सेल,सभी से निवेदन किया है कि सभी सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए शामिल होवे।
क्षिप्रा ब्लाक कांगे्रस की बैठक 22 को