उज्जैन। प्रदेश उपाध्यक्ष अंशुल तिवारी का जन्मदिन वैश्विक महामारी कोरोना को ध्यान में रखते हुए माँ शारदा समिति द्वारा सेवाकार्य कर सादगी पूर्वक मनाया। जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष विक्की लश्करी ने बताया कि समिति द्वारा गरीब बस्तियों में जाकर वहां इस महामारी से झूझ रहे लोगो को बिस्किट, सेनेटाइजर, मास्क, कॉपी, पट्टी पहाड़ा व पेन का वितरण कर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री तिवारी का जन्मदिन सेवाकार्य करते हुए सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। सेवाकार्य में देवांक माते, कपिल आंजना, दुर्गा शंकर पाटीदार, राहुल राय, मनीष गोयल, नितिन सौराष्ट्र, संकल्प चौहान, हितेश जोशी, राज बाथम, राज जिनवाल, विजय सेंगर, प्रवीण, मयंक माते आदि मुख्य रूप से शामिल हुए। उक्त जानकारी शुभम मंडलोई ने दी।
माँ शारदा समिति ने सेवाकार्य कर मनाया श्री तिवारी का जन्मदिन