मासूम बेटी के साथ अनहोनी की आशंका ईंट-पत्थर से भाई के गुप्तांग व सिर फोड़ा


ज्यादती के डर से की वारदात
मोहन बड़ाेदिया थाना टीआई उदयसिंह अलावा ने बताया मृतक मनोहर और आरोपी धनसिंह सगे भाई है। संपत्ति बंटवारे के बाद जब धनसिंह की बेटी गायब हो गई तो वह उसे ढूंढते हुए मनोहर के घर पहुंचा। यहां बेटी के साथ ज्यादती होने की शंका में उसने सगे भाई के गुप्तांग पर हमला किया। इसके बाद सिर पर पत्थर मारा। वारदात रात 12 बजे की है। आरोपी धनसिंह वारदात को अंजाम देने के बाद बेटी को लेकर पिता के घर पहुंचा और सारी घटना पिता केसरसिंह को बता दी। 


भांडाहेड़ी निवासी केसरसिंह ने अपनी संपत्ति का शनिवार को बंटवारा किया था। इसमें दोनों बेटे मनोहरसिंह अौर धनसिंह के साथ खुद ने 10-10 बीघा जमीन आपस में बांट ली। इसके बाद धनसिंह दूसरे गांव चला गया। देररात 10 बजे वह आते ही सो गया। इस दौरान जब उसकी रात 11.30 बजे नींद खुली तो 6 वर्षीय बेटी घर पर नहीं थी। पिता से पूछने पर पता चला कि बच्ची को उसका छोटा भाई मनोहर (23) पुराने मकान में ले गया। यह सुनते ही धनसिंह भी मनोहर के घर की ओर गया। घर पहुंचते ही उसकी आंखों के सामने वही नजारा दिखाई दिया जिसकी उसे आशंका थी।


अफसर ने जुटाए साक्ष्य
घटना की जानकारी मिलते ही मोहन बड़ोदिया पुलिस मौके पर पहुंची। यहां शव का पंचनामा बनाने के साथ वैज्ञानिक अधिकारी की मदद से साक्ष्य भी जुटाए। टीआई अलावा के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गवाहों के बयानों में जो बातें सामने आई उसमें रिश्तों के तार-तार होते दिखाई दिए।