मुख्यमंत्री का सागर दौरा रद्द


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा के लिए बनाया गया पंडाल बारिश और हवा में उड़ गया। सीएम यहां बांसा में उपचुनाव के प्रचार की शुरुआत करने पहुंचने वाले थे। तेज हवाओं के कारण टेंट को बांधने के लिए लगाए गए लोहे के पाइप हवा में उड़ने लगे। इसे बचाने के लिए कार्यकर्ता और कर्मचारियों ने काफी मेहनत की। लेकिन, पंडाल तहस-नहस हो गया। प्रशासन ने टेंट आदि को तो ठीक कर दिए थे। लेकिन, कीचड़ अधिक होने के कारण मुख्यमंत्री को अपना दौरा रद्द करना पड़ा।