उज्जैन: नगर निगम द्वारा संपत्ति कर वसूली वृद्धि हेतु डोर टू डोर कैश वेन का संचालन किया जा रहा है जिसके माध्यम से नागरिक घर बैठे अपना संपत्ति कर जमा करा सकते हैं उक्त व्यवस्था अंतर्गत झोन क्रमांक 5 एवं 6 के निम्नानुसार संपत्ति कर वसूली हेतु व्यवस्था निर्धारित की गई है
क्र. वार्ड क्र. दिनांक समय
1. 38 08.07.2020
प्रातः 10.30 से 01.30 बजे तक
2. 39 09.07.2020
3. 40 10.07.2020
4. 41 11.07.2020
5. 43 12.07.2020
6. 17 13.07.2020
7. 18 14.07.2020
झोन क्र - 06
क्र. वार्ड क्र. दिनांक समय
1. 48 01.07.2020
प्रातः 10.30 से 01.30 बजे तक
2. 49 02.07.2020
3. 51 03.07.2020
4. 53 04.07.2020
5. 54 05.07.2020
6. 34,35,36 06.07.2020
7. 47 07.07.2020
प्रधान मंत्री पथ विक्रेता आत्मनिर्भर सुनिधी योजना अन्तर्गत ऋण कार्यवाही प्रारंभ
उज्जैन: म.प्र. शासन द्वारा संचालित शहरी असंगठित कामगार योजना अंतर्गत शहरी पथ विक्रेताओं के लिए जिनको पंजीयन उपरांत मैसेज प्राप्त हुए हैं वह अपने मैसेज में दिए गए लिंक अनुसार आईडी कार्ड एवं विक्रय प्रमाण पत्र का प्रिंट निकाल कर आगामी प्रधानमंत्री पथ विक्रेता आत्मनिर्भर सुनिधी योजना अंतर्गत ऋण कार्यवाही हेतु अपना आवेदन दी गई वेबसाइट चउेअंदपकीप.उवीनं.हवअ.पद सेे कर सकते है। ऋण आवेदन ऑनलाइन भरे जिसके लिए अपना मोबाइल नंबर अवश्य रूप से आधार कार्ड से लिंक करा लें और साथ ही आवेदन भरते समय अपना पथ विक्रेता का आईडी कार्ड एवं विक्रय प्रमाण पत्र अवश्य रूप से लेकर जाएं।
आपदा प्रबंधन हेतु बैठक ओयोजित
उज्जैन: अतिवर्षा के कारण शहर में बाढ़ आपदा के प्रबंधन तथा वर्कशाप के कार्यो की समीक्षा बैठक उज्जैन सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लि कार्यालय में लोकनिर्माण विभाग प्रभारी श्री सत्यनारायण चैहान, वर्कशाप वित्त प्रभारी श्रीमती करूणा आनंद जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में निम्नानुसार बिन्दुओं पर चर्चा की जाकर निर्णय लिए गये।
ऽ आपदा प्रबंधन के दौरान वर्कशाप विभाग से सम्बंधित व्यवस्थाएं पूर्ण रखी जाए। आपदा के समय 24 घण्टे सुविधा उपलब्ध रहे ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाकर इसमें उपयोग होने वाले वाहनों डम्पर, जेसीबी, इत्यादि को तैयार रखा जावे 24 घण्टे चालाक उपस्थित रहे यह सुनिश्चित किया जाए।
ऽ आपदा प्रबंधन हेतु उपयोग में आने वाले वाहनों में रस्सी, टार्च सहित आपदा प्रबंधन से सम्बंधित समस्त आवश्यक उपकरण साथ रहे यह सुनिश्चित किया जाए।
ऽ वर्कशाप में रखे पुराने वाहनों की निलामी की कार्यवाही की जाए।
ऽ सिंहस्थ के दौरान जो ई रिक्शा चलाए गये थे वे वर्तमान में वर्कशाप में रखे हुए हैं उसके सम्बंध में कानुनी सलाह प्राप्त की जाकर सम्बंधित को अन्तिम सूचना दी जाए। जवाब प्राप्त ना होने की स्थिति में निलामी की कार्यवाही की जाए।
ऽ 17 पुराने वाहनों की आॅफसेट वेल्यू तय की जाकर नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण की जाए।
ऽ प्रकाश विभाग अन्तर्गत कार्यरत आउट सोर्स कर्मचारियों के पास कार्य सम्बंधित प्रमाण हो यह सुनिश्चित किया जाए। उनसे प्रमाण पत्र की एक प्रति विभाग में भी रखी जावे।
ऽ प्रकाश विभाग अमला अपने साथ बाढ़ प्रबंधन से सम्बंधित समस्त आवश्यक उपकरण अपने साथ रखें।