उज्जैन। चीन की इस हरकत का पूरे देश में विरोध हो रहा है। जगह-जगह आम नागरिक गुस्से में है। बुधवार को दोपहर 12:00 बजे देवासगेट चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी दौलतगंज मंडल द्वारा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंककर चीनी सामानों की होली जलाई गई। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मीडिया प्रभारी राहुल सिंह बैस ने बताया कि इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने कहा कि चीन ने जो नापाक हरकत की है उसका विरोध पूरे शहर भर में भाजपा करेगी और आम नागरिकों से चीन निर्मित सामानों के बहिष्कार की अपील की जाएगी। मंडल अध्यक्ष दिग्विजयसिंह चौहान ने कहा कि भारत के जो 20 सैनिक शहीद हुए हैं उन्हें कार्यक्रम में श्रद्धांजलि भी दी गई और उन्होंने चीन के प्रति अपना विरोध दर्ज करते हुए मंडल स्तर पर चीन निर्मित सामानों के बहिष्कार के लिए एक अभियान चलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री सुरेश गिरी, पार्षद सत्यनारायण चौहान, आरती जीवन गुरु तिवारी, राकेश यादव, राहुलसिंह बैस, लोकेश टोपे, मुकेश धाकड़, बिट्टू बारोड़, मोहित शर्मा, राहुल डोडिया, पीयूष दनोत, नंदकिशोर टाटावत, सुशील मेहता, संतोष सोलंकी, अजय ठाकुर, मुकेश चंद्रावत, अपूर्व देवड़ा, राम सांखला, गुंजेश प्रजापति, आदिश सर्राफ आदि उपस्थित थे l
<no title>कल गलवांग घाटी में चीन के सैनिकों की नापाक हरकत के चलते भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए