देवास = शिवराज सिंह सरकार के 100 दिन पूरे होने पर प्रदेश कांग्रेश के आवाहन पर मंगलवार को स्थानीय सुभाष चौक में बड़ी संख्या में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में इकट्ठा होकर कांग्रेस जनों ने शिवराज सिंह सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाथों में काली छतरियां लेकर एवं काले गुब्बारे छोड़कर अपना विरोध दर्ज किया ।इस अवसर पर संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राजानी ने कहा कि पैसों के दम पर प्रजातंत्र का गला घोट कर बनी प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ज्यादा दिन तक चलने वाली नहीं है ।100 दिन में ही शिवराज सिंह सरकार ने जो निर्णय लिए वे सब जन विरोधी रहे हैं। आज भारतीय जनता पार्टी में बड़ी विकट स्थिति है हर विधायक मंत्री बनना चाहता है आकलन लगाया जा रहा है कि किसने सबसे ज्यादा पैसा कमलनाथ सरकार को गिराने में लगाया है यह सरासर प्रदेश की जनता के साथ धोखा है। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को चुनाव था लेकिन षड्यंत्र रचकर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर कमलनाथ जी की जनता के द्वारा चुनी हुई सरकार को गिराया गया जिसकी हम घोर निंदा करते हैं। आभार कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने व्यक्त किया इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प. जयप्रकाश शास्त्री शौकत हुसैन प्रदीप चौधरी सुधीर शर्मा ऐजाज शेख़ गुरु चरण सलूजा नरेंद्र यादव अकील हुसैन कालू बोस नज़र शेख दीपक चौधरी आबिद खान संतोष मोदी जाकिर उल्ला शेख कैलाश पटेल दिनेश बैरागी विक्रम मुकाती संजय कहार सूरज सिंह चावड़ा गोवर्धन देसाई वंदना पांडे अनिल गोस्वामी डॉ मंसूर शेख पोपसिंह परिहार सुजीत सांगते रोहित शर्मा आदित्य दुबे प्रमोद सुमन सलीम पठान राहुल पवार चंद्रपाल सिंह सोलंकी रविंद्र सोनी प्रतीक शास्त्री यशवीर सिंह गोयल अकरम तृप्ति इम्तियाज सिद्दीकी सतीश पुजारी चिंटू दारू सुनील सोलंकी रईस कामदार धर्मेंद्र पटेल प्रह्लाद मिस्त्री गुरुजी नीलेश वर्मा कुद्दुस शेख़ मिर्जा कदीर बेग उमेश गवली डैनी पहलवान काके बेदी दीपेश हरोड़ राठौर यूनुस मेंव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।
पैसों के दम पर प्रजातंत्र का गला घोट कर बनी प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ज्यादा दिन चलेगी नहीं, राजानी। शहर जिला कांग्रेस ने 100 दिन पूरे होने पर काले गुब्बारे एवं काले छातो के साथ किया प्रदर्शन।