राहुल गांधी के जन्मदिवस पर जिला युवक कांग्रेस ने बांटी 'कोरोना न्याय कीट'


उज्जैन। जिला युवक कांग्रेस ने शुक्रवार को राहुल गांधी का जन्मदिवस मनाया। जिला युकां अध्यक्ष चन्द्रभानसिंह चौहान ने बताया कार्यक्रम के दौरान गरीबों और जरूरतमंदों को कोरोना न्याय कीट का वितरण किया गया। इस कीट में राशन सामग्री के साथ ही सैनेटाइजर, मास्क, हैण्ड ग्लब्ज आदि भी भेंट किए। इस अवसर पर पार्षद रहीम लाला, जिला कार्यकारी अध्यक्ष ऋतुराजसिंह चौहान, अल्पसंख्यक शहर कांग्रेस अध्यक्ष माजिद खान, एनएसयूआई प्रदेश सचिव संग्रामसिंह भाटिया, मण्डल अध्यक्ष मोहसिन खान, शहर कांग्रेस सचिव महेन्द्र चौहान, नदीम खान सहित कई युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।