देवास/ शहर की गरीब, स्लम व झुग्गी बस्तीयो, जरूरतमंद नागरिको को भोजन पेकेट का वितरण कलेक्टर, नगर निगम प्रशासक डॉ श्रीकंात पाण्डेय, नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशो पर निगम गठित दल द्वारा सामाजिक संस्थाओ, दानदाताओं से प्राप्त कर वितरण किया जा रहा है। जिसमें कृषि उपज मंडी समिती ने 500, संस्था कृपालु परिवार (सुमेरसिह दरबार) ने 485 व्ही. ई. आयशर कमर्शियल प्रा. लि. ने 500, गुरूद्वारा साहिब सेवा समिती ने 100, भोजन पेकेट एवं सेन्ट्रल इन्डिया ऐकेडमी (चरणजीतसिह अरोरा) ने 2000 रोटी, रमेश कुमार अग्रवाल (रामाश्रय परिवार) ने 500 सब्जी पेकेट दोनो को मिलाकर 500 भोजन पेकेट निगम को प्रदाय किये। जिनका वितरण शहर की गरीब बस्ती एवं जरूरतमंद नागरिको को पुलिस प्रशासन के सहयोग से निगम गठित दल द्वारा किया गया
सामाजिक संस्थाओ दानदाताओ से प्राप्त भोजन का वितरण निगम द्वारा किया जा रहा