देवास = शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने बताया कि सहकारिता के लोकप्रिय नेता स्वर्गीय सुभाष यादव की सातवीं पुण्यतिथि शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में 26 जून को सुबह 10:30 बजे जवाहर चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में मनाई जाएगी। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शौकत हुसैन ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों महिला कांग्रेस युवक कांग्रेस सेवा दल भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन इंटक किसान कांग्रेस अल्पसंख्यक कांग्रेस आदिवासी कांग्रेस मछुआ कांग्रेस एवं कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से अपील की है कि वे माक्स पहन कर कार्यक्रम में उपस्थित होकर श्री यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
शहर कांग्रेस द्वारा आज मनाई जाएगी सहकारिता नेता स्वर्गीय सुभाष यादव की पुण्यतिथि।