शहर की गरीब बस्ती के नागरिको को भोजन पेकेट वितरण

देवास/ कलेक्टर, नगर निगम प्रशासक डॉ. श्रीकंात पाण्डेय, नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे शहर की सामाजिक संस्थाओ, दानादाताओ द्वारा दिये जा रहे भोजन पेकेट का वितरण पुलिस प्रशासन के सहयोग से नगर निगम गठित दल द्वारा किया जा रहा हैं कृषि उपज मंडी समिती ने 1000, रमेश कुमार अग्रवाल (रामाश्रय परिवार) ने 500 संस्था कृपालु परिवार (सुमेरसिह दरबार) ने 485, व्ही. ई. आयसर कमर्शियल प्रा. लि. ने 300, गुरूद्वारा साहिब सेवा समिती ने 200, भोजन पेकेट निगम को प्रदाय किये जिनका वितरण शहर की गरीब बस्ती एवं जरूरतमंद नागरिको को किया गया।