योग के द्वारा ही निरोग रहा जा सकता है।
         *"योगी ही निरोगी"*

 

 *उज्जैन!* यह सर्वविदित तथ्य है कि *"योगी ही निरोगी"* वर्तमान परिस्थितियों में शारीरिक एवं मानसिक रोगों से बचने हेतु या सर्वोत्तम उपाय है।

               गुरुनानक स्वास्थ सेवा द्वारा स्थानीय गुरुद्वारा फ्रीगंज में प्रत्येक वर्ष 21 जून को *"योग दिवस"* का आयोजन किया जाता है परन्तु इस वर्ष प्रधानमंत्री मोदी जी के आव्हान अनुसार सभी को घर पर ही सपरिवार योगाभ्यास करना है। इसलिए इस बार ऑनलाइन (लाइव) योगाभ्यास का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें आप सहपरिवार सहभागिता  कर सकें।

 अतः 21 जून रविवार को प्रातः 9:00 बजे से आप इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। डॉ. राम अरोरा ने जानकारी दी कि अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.एस एन पाण्डे द्वारा स्वस्थ रहने हेतु आयुर्वेद टिप्स के साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग ट्रेनर डॉ. अनुराग आचार्य एवं डॉ. सीमा पंवार द्वारा  निरोग रहने एवं गठिया (जोड़ों का दर्द), कमर दर्द, सायटिका आदि रोगों में अत्यंत उपयोगी योग विधियों को अत्यंत सरल एवं सुगम विधि द्वारा योगाभ्यास करवाया जावेगा। डॉ. सुदर्शन कौर, डॉ. देवेंद्र त्यागी एवं डॉ. योगेंद्र तिवारी द्वारा भी स्वास्थ संबंधित विभिन्न टिप्स बताये जायेंगे।