अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन ने मनाया पर्यावरण पखवाड़ा

देवास। अ.भा.मा.म.स. शाखा देवास द्वारा पर्यावरण पखवाड़ा अंतर्गत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रोजेक्ट किये जिसमें प्लास्टिक  हटाओ-सृष्टि बचाओ, देवास शहर की समोसा कचौरी हलवाई की दुकानों , हार फूल, बेचने वाले, फल बेचने वालों, को पर पेपर से बनी थैलियां वितरित की साथ ही प्लास्टिक  कितना नुकसानदायक है बताया। शाखा सचिव ने पेपर की थैलियां बनाना सिखाकर एक महिला को सशक्त किया। चाट चौपाटी पर प्लास्टिक का उपयोग न करने का संदेश  देते हुये खाँखरा, पलाश के पत्तों  से बने दोनें  ठेले वालों को वितरित  किये। सदस्या  बहनो को हरसिंगार के पौधे अपने घर के आँगन  में लगाने के लिए प्रदान  किये। गार्डन में  जामुन, आम, चंपा, नीम के पौधे का बहनो  द्वारा  पौधारोपण किया।  छिलके वेस्ट सब्जी, फल, पत्तो,  मिटटी  से खाद बनाने की  प्रतियोगिता  रखी गई । प्रतियोगिता में शाखा देवास द्वारा प्रथम पुरस्कार राजेश्री सोनी को प्रदान कर पर्यावरण क्वीन के खिताब से नवाजा गया। आयोजन में राष्ट्रीय मध्यांचल उपाध्यक्ष सुमन मूंदड़ा, अध्यक्ष मीना राजेन्द्र विजयवर्गीय, सचिव शकुंतला राजेश सोनी, सरिता महाजन, शशी दुसाद, डिंपल, सुषमा, रूपाली गुप्ता, सोनल झँवर, आभा सोनी, मंजु विजयवर्गीय  व अन्य सदस्य  उपस्थित  रही। अध्यक्ष मीना राजेन्द्र विजयवर्गीय ने बताया कि सदस्यों द्वारा अतिउत्साह से पर्यावरण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। संस्था देवास शहर को पौधे लगाकर हरा- भरा बनाने के लिए नगर निगम के साथ अतुलनीय कार्यक्रम करने के लिए उत्साहित  है।