सोमेश्वर महादेव का किया आकर्षक श्रृगार  सुखद वर्षा की कामना के साथ लिया चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प 

देवास। नगर जनहित सुरक्षा समिति अध्यक्ष अनिल सिंह बैस ने बताया कि समिति सदस्यों द्वारा प्राचीन सोमेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान भोलेेनाथ का आकर्षक श्रृंगार कर गंगाजल से जलाभिषक किया गया तथा बाबा से सुखद वर्षा की कामना कर चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प लिया। इस अवसर पर सुभाष वर्मा, डॉ. धीरज वर्मा, विजयसिंह तंवर, सुनील ठाकुर, शिवम अग्रवाल, सोनू गोस्वामी, अनिल जैन, अनूप दुबे सहित समिति सदस्य उपस्थित थे।