स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक में से एक थे चंद्रशेखर आजाद । शहर कांग्रेस ने मनाई शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती

देवास = अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ युवा आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार रहे चंद्रशेखर आजाद ने अपने एवं अपने साथियों के साथ आजादी की ऐसी लड़ाई लड़ी की अंग्रेजी हुकूमत को यह सोचने पर मजबूर होना पड़ा कि अब हमें देश छोड़ना पड़ेगा । स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक के रूप में चंद्रशेखर आजाद को जाना जाता है । आज के इस परिपेक्ष में हमें सारी फिरका परस्त ताकतों को परास्त करते हुए सबसे पहले देश के बारे में सोचना होगा तभी हम  चंद्रशेखर आजाद की शहादत को हम सार्थक कर सकेंगे। उक्त विचार शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने एमजी हॉस्पिटल तिराहे पर लगी शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात संबोधित करते हुए  कांग्रेस जनों से कहे 

वही कहा कि जिस प्रकार उस समय के युवाओं ने पूरी एकजुटता के साथ अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी उसी एकजुटता के साथ हमें देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने मैं अपनी भूमिका का निर्वहन  करना है ।                                                                                                                      सर्व प्रथम कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने स्वर्गीय आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व उपस्थित कांग्रेस जनों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया व आभार  अनिल गोस्वामी ने माना।            इस अवसर पर कांग्रेस नेता विक्रम पटेल विक्रम मुकाती कैलाश पटेल संतोष मोदी आबिद खान जाकिर उल्ला शेख सलीम पठान राकेश शर्मा दीपेश कानूनगो नीलेश वर्मा धर्मेंद्र पटेल राजू दरबार संगीता राठौर अक्षय बाली राहुल पवार चंद्रपाल सिंह सोलंकी छोटू गुर्जर सुहेल अहमद  मनोज नायक अंतर सिंह सोलंकी मुकेश शर्मा कमल मुक़ाति हफ़ीज घोसी ईशान राणा मनोज मालवीय आदित्य दुबे देवेंद्र गुजराती देवेंद्र बाबा कमलेश गुप्ता उमेश गवली राजेश जैसवाल कान्हा पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित थे