उज्जैन। वैश्विक महामारी कोरोना के संपूर्ण खात्मे के लिए आज 2 अगस्त से सहस्त्र गायत्री जप यज्ञ बलवीर समर्थ विप्र समिति के तत्वावधान एवं स्वामी श्री ब्रह्मयोगानंद कांचीपुरम् के संकल्प व मार्गदर्शन में किया जाएगा।
समिति के जिलाध्यक्ष एवं तीर्थ पुरोहित पंडित अंकित दुबे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जप यज्ञ समिति के समस्त पदाधिकारी, सदस्यों के अलावा तीर्थ पुरोहित, सर्व ब्राह्मण समाज के लोग अपने-अपने घरों में करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दस माला जप किया जाएगा और इसकी पूर्णाहुति 13 अगस्त को होगी। पंडित दुबे के अनुसार जप यज्ञ के दौरान पांच संकल्प भी लिए जाएंगे तथा इन्हीं संकल्प के साथ कोरोना महामारी की पूर्णतः समाप्ति के लिए माता गायत्री से प्रार्थना की जाएगी।
कोरोना खात्मे के लिए आज से घरों में होगा सहस्त्र गायत्री जप यज्ञ