देवास । 1 अगस्त का दिन पशुपालकों के लिए विशेष रहा। प्रदेश शासन द्वारा पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल के नेतृत्व में उपसंचालक डॉक्टर ओपी त्रिपाठी के निर्देशन में जिला कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के निवास पर गाय को एफएमडी का टिका लगा कर मुंह पका, खुर पका बीमारी के उन्मूलन के लिए पूरे प्रदेश में शुरुआत की गई। विकास खंड अधिकारी डॉक्टर आर के जैन ने बताया कि इसी के साथ निशुल्क पाड़ा वितरण भी किया गया जिसमें देवास विकासखंड में तीन पाड़ो का वितरण हुआ। उपसंचालक डॉक्टर ओपी त्रिपाठी ने बताया कि कृषकों कि आय बढ़ाने के उद्देश्य से किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाए जाने का अभियान भी आज से शुरू हुआ। इसमें गाय हेतु 12,500 तथा भेस हेतु 15000 प्रति छह माही के लिए बैंक द्वारा पशुओं के लालन पालन हेतु प्रदाय किए जा रहे हैं। जिसमें क्रेडिट कार्ड की तरह ही 6 प्रति शत वार्षिक ब्याज है तथा समय पर राशि लौटने पर 2 प्रतिशत। की अतिरिक्त छूट मिलेगी।इसमें वो ही सदस्य लाभ ले सकता है जो दुग्ध सहकारी समिति का सदस्य नहीं है। सभी कार्यक्रमों में डॉक्टर आर एस ठाकुर , डॉ श्याम श्रीवास्तव, डॉक्टर खान , एच सी गुनावत मौजूद थे।
पशुपालन विभाग की अनेक योजनाएं प्रारंभ