चीन विवाद पर राजनाथ बोले-


कोरोना के बीच संसद सत्र का चौथा दिन मानसून सत्र है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज राज्यसभा में भी चीन विवाद पर बयान दिया। उन्होंने कहा, "दुनिया की कोई ताकत लद्दाख में भारतीय जवानों को पेट्रोलिंग करने से नहीं रोक सकती। पूर्वी लद्दाख में चीन की सेना का बिल्ड अप पहली बार अप्रैल में नजर आया था। उन्होंने गलवान में हमारे जवानों के पेट्रोलिंग रूट को रोकने की कोशिश की थी।"


राजनाथ बोले, "चीन के साथ सीमा का प्रश्न अभी तक अनसुलझा है। मई में चीन ने एलएसी पर कई बार हदें पार करने की कोशिश की। चीन ने बातचीत के बीच ही 29-30 अगस्त को लद्दाख में उकसावे की कार्रवाई की। उसकी कथनी और करनी में फर्क है।"