देश में मरीजों की संख्या बढ़कर 49 लाख 29 हजार 543 हो गई है। राहत की बात है कि इनमें 38 लाख 58 हजार 815 लोग ठीक भी हो चुके हैं। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।
इस बीच, मध्यप्रदेश के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की कोरोना से मौत हो गई। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बीती रात आखिरी सांस ली। गोवर्धन दांगी राज्य के पहले विधायक हैं, जिनकी कोरोना से मौत हुई।