उज्जैन: सी.एम. शिवराज सिंह चाैहान शुक्रवार काे उज्जैन पहुंचे। उन्होंने किसानों को बड़ी राहत देते हुए 2019 में खराब हुई फसलों की बीमा राशि प्रदान की। प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि को मुख्यमंत्री ने एक क्लिक के जरिए उज्जैन जिले के 1 लाख 44 हजार 123 किसानों के खातों में 868 करोड़ रुपए डाले।
प्रदेश के 22 लाख किसानों के खातों में 4686 करोड़ रुपए बीमा राशि डलवाई गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकाल की कृपा से सत्ता में अदला-बदली हो गई और सवा साल में हमारी फिर से सरकार बन गई। किसानों को न्याय मिले, ये हमारा संकल्प है।